Thursday 17 September 2015

HINDI REVISION PAPER CLASS III

HINDI WORKSHEET (CLASS-III)
नाम-                                                           दिनांक-
1.गद्यांश को पढ़कर प्रश्नो के उत्तर लिखो ।
एक व्यापारी था।  उसके पास एक गधा था। जिसका नाम टिल्लू था। व्यापारी उस पर ही सारा सामान लादकर लाता और ले जाता था। एक दिन व्यापारी ने सुना की बाजार में नमक बहुत सस्ता है।  उसने बहुत सारा नमक खरीदा और टिल्लू की पीठ पर लाद  दिया। टिल्लू ने मन ही मन कहा -आज ये मालिक ने क्या खरीद लिया। बहुत भारी है , मैं तो उठा ही नहीं पा रहा।
कुछ ही दूर पर एक नदी थी। जब वे नदी पार करने लगे तो टिल्लू का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर पड़ा। जब टिल्लू बाहर आया तो उसका बोझ बहुत हल्का हो गया क्योंकि नमक पानी में घुल गया था। टिल्लू बहुत खुश हुआ। और व्यापारी को बहुत अफ़सोस हुआ।  उसने सोचा कि अगर उसने गधे पर इतना बोझ नहीं डाला होता तो उसे यह नुकसान नहीं उठाना पड़ता।
 1) व्यापारी के गधे का क्या नाम था?वह उससे क्या काम लेता था?            
___________________________________________________________
____________________________________________________________________

2) व्यापारी ने बाजार से नमक क्यों खरीदा?                            
___________________________________________________________

3) टिल्लू की पीठ का बोझ कम कैसे हो गया?                    
___________________________________________________________

4) इस कहानी से क्या शिक्षा मिलती है?                      
___________________________________________________________
____________________________________________________________________

5). खाली स्थान भरो:
१) आज ये ______ ने क्या खरीद लिया।
  २) उसने बहुत सारा ______ खरीदा।



दिए गए शब्दों का वाक्य में प्रयोग करो
नदी -
 नमक -
 गधा -

 बाजार -

No comments:

Post a Comment